चोरी की मोटरसाइकिल संग एक वाहन चोर गिरफ्तार


 अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रा0) व क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के निकट पर्यवेक्षण में थाना मड़ियाहूँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 21/2020 धारा 379 भादवि  से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रोहित बनवासी पुत्र विस्सु बनवासी ग्राम बरबसपुर थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर को जरिए मुखबिरी सूचना पर आज दिनांक 27.01.2020 को समय 08.00 बजे शीतलगंज बाजार से मय चोरी गया वाहन TVS मोपेट बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय से आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*  
1. रोहित बनवासी पुत्र विस्सु बनवासी ग्राम बरबसपुर थाना लाईनबाजार जनपद जौनपुर । 
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*  
     1.  उ0नि0 रविन्द्र प्रसाद गुप्ता थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर। 
      2.  का0 सर्वेश विक्रम थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।