कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र तिवारी जीते
लखनऊ। कैंट विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद्र तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी को 35201 वोटों से हराते हुए अपनी जीत पक्की कर ली है। 


25 राउंड तक चली मतगणना के बाद भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी को विजेता घोषित कर दिया गया। उन्हें 56 हजार 153 वोट मिले। सुरेश चंद्र तिवारी ने मतदान के पहले राउंड से ही बढ़ता बना ली थी, जो अंत तक कायम रही। 


" alt="" aria-hidden="true" />
वहीं सपा के आशीष चतुर्वेदी को 20 हजार 952 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह 19 हजार 283 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। बसपा के अरुण द्विवेदी को 10 हजार 561  वोट मिले और वे चैथे स्थान पर रहे। 
उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा प्रत्याशी आशीष चतुर्वेदी ने ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाते तो भाजपा को इसके आधे भी वोट न मिलते। उन्होंने चुनौती दी कि बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाए और अगर भाजपा को आधे भी वोट मिल जाएं तो वे सिर मुंडवा लेंगे।