थाने में फायरिंग कर अपराधी छुड़ा ले गए


              अलवर (राजस्थान),06 सितंबर (एएनएस)। अलवर जिले के बहरोड़ पुलिस थाने में बदमाश तड़बतोड़ फायरिंग कर हवालात का ताला तोड़कर 5 लाख के इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए।
              पपलू गुर्जर नामक बदमाश पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है।उसे कल देर रात को ही पुलिस पकड़कर लाई थी। थाने में फायरिंग करने वाले बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे हैं। करीब एक दर्जन बदमाश कारो में सवार होकर आए थे।     बदमाशो ने थाने के अंदर व बाहर  दर्जनों राउंड फायरिंग की। पुलिस टीमें बदमाशों का पीछा कर रही हैं ।