भैंस चोरी कर रहे बदमाश पिकअप छोड़कर भागे

भैंस चोरी कर रहे बदमाश पिकअप छोड़कर भागे


जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में बुधवार की रात चोरी से भैंस खोलकर भागने की कोशिश कर रहे चोरों को भनक लगते ही ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चोर तो फरार हो गए लेकिन ग्रामीणों ने पिकअप को चालक सहित दबोच लिया गया। कथित तौर पर पकड़े गए चालक ने दो चोरों का नाम भी बताया है।
 बताते है कि डेहरी  गांव निवासी सूबेदार यादव  नित्य की भांति  अपनी भैंस को खिला कर बांध दिया और सो गए। रात बारह बजे के आसपास चोर पशुशाला से उनकी भैंस खोल लिए उसके बाद पड़ोस में बंधी चंदर यादव की भैंस भी खोलने लगे, रात के सन्नाटे में भैस खोलते समय हुई आवाज से चंदर की नींद खुल गई। उन्होंने देखा एक आदमी भैंस को खूंटे से खोल रहा है और तीन लोग खड़े हैं।
उनके साथ एक भैंस और भी है। उन्हें समझते देर न लगी कि सामने चोर हैं। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसके बाद लोग उनके घर की तरफ दौड़े। मौके की नजाकत भांप चोर दोनों भैंस वहीं छोड़ फरार हो गए। लोगों ने पीछा किया तो सामने पिकअप भी मिल गई।
जिसे घर लाकर खड़ी कर लिया गया। चर्चा है कि दिन में पड़ोस के ही गांव के दो लोग भैंस का सौदा करने आए थे।