कंप्यूटर बाबा👤 के साथ दिग्विजय सिंह✋ का रोड शो, गले में भगवा पट्टा डाले दिखे पुलिसकर्मी👮*

कंप्यूटर बाबा👤 के साथ दिग्विजय सिंह✋ का रोड शो, गले में भगवा पट्टा डाले दिखे पुलिसकर्मी👮*


भोपाल में बढ़ते सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान सादी वर्दी में गले में भगवा रंग का पट्टा डाले नजर आएं। जब जवानों से भगवा रंग के पट्टा पहनने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हमें ऐसा करने के लिए बोला गया है।'


कंप्यूटर बाबा को शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। लेकिन, बाद में उन्होंने उससे इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संत वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार की सुबह भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में साधु-संतों ने धुनी रमाई, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए।


हिंदुत्ववाद के जिस प्रतीक के तौर पर दिग्विजय के खिलाफ भाजपा ने यहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है, उसी के केंद्र में स्थित राम मंदिर के मुद्दे पर साधु समाज, भाजपा के खिलाफ है। इस हठ योग और धुनी का नेतृत्व कर रहे कंप्यूटर बाबा भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।