जौनपुर:काशीराम आवास मे छत से गिरने पर अधेड़ की मौत,

जौनपुर:काशीराम आवास मे छत से गिरने पर अधेड़ की मौत,
जौनपुर/मुख्यालय
जौनपुर मे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी छित्तन 55 वर्ष शुक्रवार की रात में छत से नीचे गिर गया। आनन—फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गयी। वह नगर के रिजवी खां का रहने वाला था। उसे वहां आवास मिला था इसलिए वहीं पर रह रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।