यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम ND तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन

यूपी और उत्तराखंड के पूर्व सीएम ND तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (एएनएस)।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन हो गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी को सूत्रो ने दी है।
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को मृत अवस्था में ही मैक्स साकेत अस्पताल लाया गया था।
इससे पहले पिछले साल 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया था। उत्तराखंड के पहले विधानसभा चुनाव 2002 में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री का ताज उनके सिर पर रख दिया था। 2002 से लेकर 2007 तक उन्होंने राज्य की कमान संभाली। इस दौरान उन्हें विकास पुरुष जैसे ओहदे से भी लोगों ने नवाजा था। अपने विराट व्यक्तित्व के बलबूते उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई कार्य किए। हालांकि इस दौरान उनकी कांग्रेस नेता हरीश रावत से पूरे कार्यकाल के दौरान ठनी रही।