दो माह के कांग्रेसी शासन में 15 बच्चियों के साथ बलात्कार। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला। राजस्थान में ही सक्रिय रहने के दिए संकेत।

दो माह के कांग्रेसी शासन में 15 बच्चियों के साथ बलात्कार।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर हमला।
राजस्थान में ही सक्रिय रहने के दिए संकेत।



   राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती वसुंधरा राजे ने 18 फरवरी को संकेत दिए है कि वह प्रदेश की राजनीति में ही सक्रिय रहंेगी। जयपुर में भाजपा के शांति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह की मौजूदगी में राजे ने कहा कि यदि मेरी सरकार से प्रदेश की जनता नाराज होती तो वर्ष 2013 में कांग्रेस जैसी दुर्गती होती। तब कांग्रेस को मात्र 21 सीटे मिली थी। इस बार भाजपा को 73 सीटे मिली है, जिससे जाहिर है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकारा नहीं है। प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनते ही हालात बिगड़ गए हैं। दो माह के कांग्रेसी शासन में 15 बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं।


 


   भाजपा सरकार की भामाशाह योजना बंद कर देने से गरीब लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज से वंचित हो गए हैं। राजे ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोल कर विधानसभा का चुनाव जीत लिया। यदि हम झूठ बोलते तो न जाने कितनी सफलता मिल जाती है। मैंने किसानों का 50 हजार रुपए के कर्ज माफ करने की घोषणा की तब बजट का भी प्रावधान किया। जबकि कांग्रेस बिना बजट के ही कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांट रही है। कर्जमाफी की राशि कहां से आएगी, यह सरकार के किसी भी प्रतिनिधि को पता नहीं है। राजे ने कहा कि भाजपा का कायर्ककर्ता छाती ठोंक कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां मतदाताओं के सामने रख सकता है। कार्यकर्ता को घर घर जाकर यह बताना चाहिए कि कांग्रेस की सरकार बनने से विकास ठप हो गया है और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। राजे ने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों के दम पर लोकसभा की सभी 25 सीटें जीत सकते हैं।
सक्रिय रहने का संकेत:
पूर्व सीएम राजे ने 18 फरवरी को अमितशाह की मौजूदगी में जिस अंदाज से भाषण दिया उससे साफ था कि यह प्रदेश की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगी। गत दिनों ही राजे को लोकसभा चुनाव में मद्देनजर चार राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भी राष्ट्रीय स्तर पर राजे को जिम्मेदारियां दी गई हैं।