भारत की हालत खराब, सातवां विकेट गिरा





भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में भारत की तरफ से स्पिनर मयंक मार्कंडेय को डेब्यू करने का मौका मिला है। इस मैच में रोहित के साथ पारी का आगाज धवन की जगह लोकेश राहुल करेंगे। धवन को अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले दो टी-20 विशाखापत्तनम के मैदान पर खेले जा चुके हैं। 2012 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ मैच बारिश से रद हुआ, तो वहीं 2016 में भारत ने श्रीलंका को 82 रन पर ढेर कर दिया था।










24 Feb,2019



  • 08:17 PM


     


    पैट कमिंस ने उमेश यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। उमेश ने दो रन बनाए। 


     




  • 08:12 PM


     


     भारत ने 16 ओवर में छह विकेट पर 104 रन बनाए हैं। 


     




  • 08:11 PM


     


     यहां पर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। राहुल ने जरूर 50 रन बनाए लेकिन अन्य भारतीय बल्लेबाज अच्छी साझेदारी करने में चूक गए। 


     




  • 08:10 PM


     


     पिछली 21 गेंदों पर 11 रन बने हैं और तीन विकटे गिरे हैं। 


     




  • 08:09 PM


     


     कृणाल के आउट होने के बाद क्रीज पर उमेश यादव आए हैं। 


     




  • 08:08 PM


     


     ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी। भारत ने 15 ओवर में छह विकेट पर 100 रन बना लिए हैं। 


     




  • 08:07 PM


     


     कृणाल पांड्या को कूल्टर नाइल ने एक रन पर कैच आउट करवा दिया। उनका कैच मैक्सवेल ने लपका। 


     




  • 08:04 PM


     


     भारत ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। 


     




  • 08:03 PM


     


     Dinesh Karthik batting 1st in T20Is: 11, 0, 6, 16, 13, 48, 5*, 13, 13*, 2*, 1
    Innings: 11 | Runs 130 | Average 16.25


     




  • 08:02 PM


     


     पिछली 26 गेंदों में 19 रन बने हैं और टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाए हैं। 


     




  • 07:59 PM


     


     दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत ने पांचवां विकेट गंवाया और भारत ने 13 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:55 PM


     


     अर्धशतक पूरा करने के बाद लोकेश राहुल आउट हुए। 50 रन से स्कोर पर कूल्टर नाइल की गेंद पर फिंच ने उनका कैच पकड़ा। 


     




  • 07:54 PM


     


     12 ओवर खत्म होने के बाद भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:52 PM


     


     लोकेश राहुल ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक है। 


     




  • 07:48 PM


     


     रिषभ के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए धौनी क्रीज पर आ चुके हैं। 


     




  • 07:45 PM


     


     रिषभ पंत तीन रन बनाकर रन आउट हो गए। भारत ने दस ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:40 PM


     


    विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर रिषभ पंत आए हैं। भारत ने नौ ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:37 PM


     


     16 गेंदों पर 24 रन बनाकर विराट कोहली आउट हुए। वो जंपा की गेंद पर अपना कैच कूल्टर नाइल को थमा बैठे। 


     




  • 07:36 PM


     


     लोकेश राहुल इस वक्त 26 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट व राहुल के बीच 37 गेंदों पर 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। 


     




  • 07:34 PM


     


     भारत ने आठ ओवर का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:30 PM


     


     सात ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने एक विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:27 PM


     


     Most runs vs an opponent in T20Is:
    503 V Kohli vs Aus *
    463 M Guptill vs Pak
    461 P Stirling vs Afg
    436 M Shahzad vs Ire
    425 A Finch vs Eng
    424 M Guptill vs SA


     




  • 07:21 PM


     


     पांचवें ओवर में बेहरनडॉर्फ की गेंद पर कप्तान विराट नो दो चौके लगाए। इस ओवर के खत्म होने के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 38 रन हो गया है। 


     




  • 07:17 PM


     


     चार ओवर खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:15 PM


     


     चौथे ओवर की पहली गेंद पर राहुल ने छक्का और दूसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। 


     




  • 07:14 PM


     


     तीन ओवर खत्म होने के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। 


     




  • 07:14 PM


     


     रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट आए हैं। 


     




  • 07:11 PM


     


     बेहरनडॉर्फ ने रोहित शर्मा को कैच आउट करवाया। रोहित ने पांच रन बनाए और उनका कैच एडम जंपा ने पकड़ा। 


     




  • 07:10 PM


     


     दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर से 11 रन बने। भारत का स्कोर दो ओवर में 12 रन। 


     




  • 07:06 PM


     


     दूसरा ओवर जाय रिचर्डसन फेंक रहे हैं। उनकी पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगा दिया। 


     




  • 07:05 PM


     


     बेहरनडॉर्फ ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन दिए। भारत ने एक ओवर में बिना किसी नुकसान के एक रन बना लिए हैं। 


     




  • 06:59 PM


     


     क्रीज पर रोहित शर्मा व लोकेश राहुल आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत जेसन बेहरनडॉर्फ करेंगे। 


     




  • 06:47 PM


     


     दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत और धौनी तीनों विकेटकीपर-बल्लेबाज इस मैच में खेल रहे हैं। 


     




  • 06:44 PM


     


     शिखर धवन को इस मैच में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित के साथ लोकेश राहुल निभाएंगे। 


     




  • 06:38 PM


     


     भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का अंतिम ग्यारह- 


    Australia (Playing XI): Aaron Finch(c), D Arcy Short, Marcus Stoinis, Glenn Maxwell, Peter Handscomb(w), Ashton Turner, Nathan Coulter-Nile, Pat Cummins, Jhye Richardson, Jason Behrendorff, Adam Zampa


     




  • 06:38 PM


     


     इस मैच के लिए भारत का अंतिम ग्यारह- 


    India (Playing XI): Rohit Sharma, Lokesh Rahul, Virat Kohli(c), Rishabh Pant, MS Dhoni(w), Dinesh Karthik, Krunal Pandya, Umesh Yadav, Mayank Markande, Yuzvendra Chahal, Jasprit Bumrah


     




  • 06:31 PM


     


     इस मैच में मयंक मार्कंडेय को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकौंब को डेब्यू करने का मौका मिला है। 


     




  • 06:31 PM


     


     ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।


     




  • 06:21 PM


     


     शिखर धवन अपने करियर का 50वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। 


     




  • 06:20 PM


     


     इस मैच में लोकेश राहुल व रिषभ पंत पर नजर रहने वाली है। 


     




  • 06:19 PM


     


     इस मैच में अंतिम ग्यारह में मयंक मार्कंडेय को जगह मिलेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी। 


     




  • 06:18 PM


     


     इस मैच में 2 छक्के लगाते ही भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। 


     




  • 06:18 PM


     


    इस मैच से पहले दो टी-20 विशाखापत्तनम के मैदान पर खेले जा चुके हैं। 2012 में भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ मैच बारिश से रद हुआ, तो वहीं 2016 में भारत ने श्रीलंका को 82 रन पर ढेर कर दिया था।