आज प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा सियोल का सबसे बड़ा अवार्ड, नवाज़े जाएंगे शांति पुरस्कार से

नई दिल्ली: पीएम मोदी को ये सम्मान मिलना इतना आसान नहीं था। इस सम्मान को पाने के लिए दुनिया भर के 1000 से भी ज्यादा लोगों ने दावा किया था।


  सियोल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए पीएम मोदी को ये पुरस्कार मिल रहा है। 1990 से शुरू हुआ ये सम्मान अब तक 13 लोगों को दिया जा चुका है। पीएम मोदी ये पुरस्कार पाने वाले 14वें शख्स होंगे!


पीएम मोदी को ये सम्मान मिलना इतना आसान नहीं था। इस सम्मान को पाने के लिए दुनिया भर के 1000 से भी ज्यादा लोगों ने दावा किया था। 1000 उम्मीदवारों में से पीएम मोदी अवार्ड के लिए चुने गए हैं। सियोल के 12 सदस्यों की टीम ने पीएम मोदी को चुना। पुरस्कार के साथ 2 लाख डॉलर का कैश भी मिलेगा।


 


1988 में सियोल ओलिंपिक के बाद ये पुरस्कार शुरू किया गया था। 1990 से ये पुरस्कार हर 2 साल बाद दिया जाता है। सियोल शांति पुरस्कार पाने वाले कई लोगों ऐसे थे जिन्हें बाद में नोबेल पुरस्कार भी मिला।