असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई कोरोना से पीड़ित , हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन स्तर में तेज गिरावट

    असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई की हालत बिगड़ गई है। गोगाई पिछले सप्ताह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और GMCH में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कल रात 11.30 बजे उनके ऑक्सीजन सैचुरेशन में 88% तक अचानक गिरावट आई थी। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें 2 लीटर ऑक्सीजन के साथ 1 यूनिट प्लाज्मा देने का फैसला किया। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनका ऑक्सीजन स्तर 96 से 97% के बीच है। 


बता दें कि साल 2016 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले तक तरुण गोगोई ने 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसके मद्देनजर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए गोगोई पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा कर रहे हैं।