मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में  प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में  प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 16 मई, 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में  प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आई.जी.कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 


Popular posts