11 आरक्षी व मुख्य आरक्षियों के तबादले कुशीनगर।

11 आरक्षी व मुख्य आरक्षियों के तबादले
कुशीनगर।
    पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  विनोद कुमार मिश्र ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से करीब एक दर्जन आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों को स्थानान्तरित किया है।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हे0कां0 उदयनरायन तिवारी यू0पी0-112 से हेड पेशी क्षे0का0 तमकुहीराज, हे0कां0 अमरनाथ यादव थाना अहिरौली बाजार से थाना विशुनपुरा, हे0कां0 लल्लन यादव थाना कुबेरस्थान से थाना कप्तानगंज, हे0कां0 अखिलेश यादव थाना हनुमानगंज थाना कोतवाली पडरौना, हे0कां0 मुन्ना सिंह थाना कप्तानगंज से थाना विशुनपुरा, कां0 दिनेश सिंह थाना रामकोला से थाना अहिरौली बाजार, कां0 धनंजय यादव थाना बरवापट्टी से थाना तुर्कपट्टी,
 कां0 सिद्दार्थ कुमार थाना तुर्कपट्टी से थाना तरया सुजान, कां0 शशिकांत यादव थाना कोतवाली पडरौना से थाना तुर्कपट्टी, कां0 रवीश कुमार थाना विशुनपुरा से थाना रामकोला,
कां0 मुनायन यादव थाना विशुनपुरा से थाना को0 पडरौना के लिए ट्रांसफर किया गया है।