समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव के समक्ष सपा कार्यालय में भारी संख्या में खजनी विधानसभा के रूद्रसेन सिंह के साथ राणा सिंह, जयप्रताप सिंह, अंजय सिंह,अकालू सिंह, दिलिप तिवारी, जितेंद्र चौधरी, लालजी विश्वकर्मा, लालचंद गौड़, संजय भारती, रमेश नाई, पिंटू गुप्ता सहित 114 भाजपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट संघर्ष करने का एलान किया। निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उम्मीद जताई कि 2022 पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। इस दौरान शामिल होने वाले लोगों के आलावा निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव रामजतन यादव जयप्रकाश यादव,देवेंद्र भूषण निषाद, रमेश यादव मैना भाई चंदन विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।