थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा अवैध 07 किग्रा गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 


थाना- लाइन बाजार, जनपद जौनपुर।



जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 28.01.2020 को श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के कुशल निर्देशन में डा0 श्री अनिल कुमार  पांण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक नगर, जौनपुर व श्री सुशील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर,जौनपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार दिनेश प्रकाश पाण्डेय मय हमराह कर्म0 गण के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व दौराने पैदल गश्त अभियुक्त की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर रोडवेज तिराहा से जेसीस की तरफ जाने वाले मार्ग पर अवैध 05 kg गाजा के साथ 01 नफर अभियुक्त अमियक कुमार दास उर्फ अमित पुत्र कृपा सिन्धु दास निवासी सुतहट बक्शी बाजार थाना लालबाग जिला कटक ,उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर ग्राम शिवापार से भी अवैध गाजा 02 kg के साथ 1.गनेश राउत पुत्र सन्तोष राउत निवासी सीतानगर थाना मनपुर जिला खुटरा कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) 2.डब्लू यादव उर्फ प्रेम प्रकाश पुत्र वंशराज निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार जौनपुर को गिरफ्तार किया गया । अवैध गाजा बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या -0026/2020 धारा-8/20 NDPS Act बनाम 1.  अमियक कुमार दास उर्फ अमित पुत्र कृपा सिन्धु दास निवासी सुतहट बक्शी बाजार थाना लालबाग जिला कटक ,उड़ीसा  2.मंगलू पुत्र अज्ञात ग्राम आशका जिला गंजाम शहर ब्रह्मपुर उड़ीसा । मु0अ0सं0-0027/2020 धारा- 8/20 NDPS Act बनाम 1. डब्लू यादव उर्फ प्रेम प्रकाश पुत्र वंशराज निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार जौनपुर  । मु0अ0सं0-0028/2020 धारा-8/20 NDPS Act बनाम 1. गनेश राउत पुत्र सन्तोष राउत निवासी सीतानगर थाना मनपुर जिला खुटरा कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) के पंजीकृत है । 
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण -
1- अमियक कुमार दास उर्फ अमित पुत्र कृपा सिन्धु दास निवासी सुतहट बक्शी बाजार थाना लालबाग जिला कटक ,उड़ीसा । 
2- डब्लू यादव उर्फ प्रेम प्रकाश पुत्र वंशराज निवासी शिवापार थाना लाइन बाजार जौनपुर  ।
3- गनेश राउत पुत्र सन्तोष राउत निवासी सीतानगर थाना मनपुर जिला खुटरा कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) ।
बरामदगी का विवरण-
1-कुल 07kg गाजा । 
2-02 अदद मोबाइल । 
3-01 अदद मोटर साइकिल । 
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः- 
1.  दिनेश प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइन बाजार जौनपुर।
2. उ0 नि0 रामजी सैनी, उ0 नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह, हे0का0 राजेश सिंह, का0 सतीशचन्द यादव,का0 सत्यप्रकाश सिंह,का0 पंकज पुरी, रि0का0 श्याम प्रकाश,का0 विपिन यादव थाना-लाइन बाजार ,जौनपुर।