हरियाणा में👉 कांग्रेस से आगे निकली भाजपा🌷

 


हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कर दी गई। हरियाणा में भाजपा 14, कांग्रेस 10 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही हैं। अंबाला कैंट विधानसभा सीट से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज आगे चल रहे हैं।


हरियाणा में सीएम खट्टर, बबिता फोगाट, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज आगे हैं। वहीं कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई आदमपुर से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।