दीपोत्सव पर अयोध्या में लगभग 226 करोड़ रु0 की विकास  परियोजनाओं का किया जाएगा लोकार्पण एवं शिलान्यास
अयोध्या में 'दीपोत्सव-2019'

 

26 अक्टूबर को दीपोत्सव-2019 के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, फिजी गणराज्य की उप सभापति एवं सांसद सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रिगण तथा अन्य गणमान्य महानुभाव विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे

 

अयोध्या में लगभग 226 करोड़ रु0 की विकास 

परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा

 

समस्त घाटों सहित सम्पूर्ण अयोध्या में 

05 लाख 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित होंगे

 

राम की पैड़ी पर 04 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर गिनीज बुक आॅफ रिकाॅर्ड बनाया जाएगा तथा नगर क्षेत्र 

में 01 लाख 50 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा

 

भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों सहित भव्य 'शोभा यात्रा' का आयोजन

 

भारत, नेपाल, श्रीलंका, इण्डोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीलाओं का मंचन

 

रामलीला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विख्यात व्यक्तियों/संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा

 

दिनांक 25 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं रामलीला का मंचन


लखनऊ: 25 अक्टूबर, 2019


आगामी 26 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव-2019 के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, फिजी गणराज्य की उप सभापति एवं सांसद श्रीमती वीना भटनागर जी, केन्द्र एवं राज्य सरकार के मंत्रिगण तथा अन्य गणमान्य महानुभाव प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर लगभग 226 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे से 02ः00 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों सहित भव्य 'शोभा यात्रा' का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से प्रारम्भ होकर अयोध्या के मुख्य मार्गों से होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ ही प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार भाग लेंगे। यहीं पर अपरान्ह् 03ः45 बजे से 04ः00 बजे तक मुख्यमंत्री जी द्वारा शोभा यात्रा का अवलोकन किया जाएगा।
अपरान्ह् 04ः00 बजे से 04ः15 बजे तक श्री राम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकाॅप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण एवं भरत मिलाप का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। अपरान्ह् 04ः15 बजे से 04ः40 तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वन्दन/आरती एवं श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा। अपरान्ह् 04ः40 बजे से सायं 06ः00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम के तहत अयोध्या में पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं नवीन योजनाओं का शिलान्यास व विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्बोधन किया जाएगा।  
प्रवक्ता ने बताया कि सायं 06ः30 बजे से 07ः00 बजे तक उपस्थित महानुभावों द्वारा नए घाट पर मंत्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती व पूजन किया जाएगा। सायं 07ः00 बजे 07ः30 बजे तक समस्त घाटों तथा सम्पूर्ण अयोध्या में 05 लाख 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। इसके तहत राम की पैड़ी पर 04 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन कर गिनीज बुक आॅफ रिकाॅर्ड बनाया जाएगा तथा नगर क्षेत्र में 01 लाख 50 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन होगा।
इसके उपरान्त, सायं 07ः30 बजे से 08ः00 तक राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन किया जाएगा। सायं 08ः00 बजे से 08ः15 तक सरयू पुल से आतिशबाजी की जाएगी। रामकथा पार्क में सायं 08ः30 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक भारत, नेपाल, श्रीलंका, इण्डोनेशिया एवं फिलीपींस की रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा। साथ ही, रामलीला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले विख्यात व्यक्तियों/संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा।  
'दीपोत्सव-2019' के तहत दिनांक 25 अक्टूबर को सायं 06ः00 बजे से गुप्तार घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं रामलीला का मंचन किया जाएगा।