हिमाचल में 655 सड़कें बंद,इस दिन से फिर बारिश के आसार

 


     हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। बुधवार को प्रदेश भर में 655 सड़कें बंद रहीं। 24 से 27 अगस्त तक मौसम विज्ञान केंद्र ने दोबारा बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम खुलते ही प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। सड़क मार्गों को खोलना लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती भरा काम हो गया है।
    प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 से 27 अगस्त तक हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।