पशु तस्करों की पिटाई से ढाबा संचालक गम्भीर:  जिला अस्पताल रेफर 

 


कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ दर्ज कियामुकदमा :


मछलीशहर । कोतवाली क्षेत्र के चकमुबारकपुर में खाना खाने के लिए रुके पशु तस्करों ने ढाबा संचालक द्वारा भोजन समाप्त होने की बात कहने पर उसकी पिटाई कर मौके से फरार हो गए। पिटाई से ढाबा संचालक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
            बताया जाता है कि  उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र अमरनाथ अपने पिताजी के साथ गांव से कुछ दूर जौनपुर रायबरेली हाईवे मरी माता पुल के पास ढाबा संचालन का कार्य करता है। शैलेश ढाबा बंद कर रहा था। रात करीब एक बजे पिकअप से चार की संख्या में पहुंचे पशु तस्कर उसको भोजन खाना खिलाने को कहे। उसने भोजन समाप्त होने की बात कही। पशु तस्करों द्वारा भोजन बनाने का दबाव देने पर उसके इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज पशु तस्करों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गए। शैलेश ने घटना की जानकारी अपने चाचा राधेश्याम को दी।इसके बाद पशु तस्कर कस्बे के चुंगी चौराहा निवासी शिव कुमार की चार बकरी पिकअप में लाद रहे थे। बकरियों की आवाज पर शिव कुमार जाग गए और चोर चोर कहकर चिल्लाने लगे।


   आवाज सुनकर कर दूसरे लोग भी जाग गए। पशु तस्करों से भिड़ गए। मौका देख पशु तस्कर पिकअप में बैठ कर पीछे से ईंट पत्थर फेंकने लगे। जिससे शिव कुमार भी घायल हो गया। इसी दौरान बाइक से इलाज के लिये जा रहे शैलेश और उसके चाचा भी पहुंच गए और पशु तस्करों को देख पहचान लिये। ग्रामीणों को ढाबे पर हुई घटना के बारे में जानकारी देकर सीएचसी जाने लगे। किन्तु चुंगी चौराहे के आगे खड़े पशु तस्करों को देख चिल्लाने लगे। पशु तस्करों ने इन्हें अकेला पाकर यहाँ भी दोनो की जमकर पिटाई कर दी और अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।


   शैलेश ने घटना की जानकारी सौ नंबर पुलिस को दी। पुलिस दोनों की सीएचसी लेकर पहुंची, जहां शैलेश की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  चाचा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पशु तस्करों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।