नोएडा: किशोरी से सगे चाचा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई।


 


नोएडा: जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई। उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।


एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई। किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है।





 


एसपी ने बताया कि किशोरी की नानी ने जब उससे पूछा, तो उसने बताया कि उसके साथ उसका चाचा कई माह से बलात्कार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आज थाना जारचा में किशोरी की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।