ऐश्वर्या के मीम पर विवाद / विवेक ने माफी मांगी, कहा- महिलाओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता

ऐश्वर्या के मीम पर विवाद / विवेक ने माफी मांगी, कहा- महिलाओं के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता


विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा- अगर किसी को भी इससे कष्ट पहुंचा तो उन्हें इसका दुख है
इससे पहले विवेक ने कहा था कि नेता उनकी बात का राजनीतिकरण करने में जुटे हैं



May 21, 2019


नई दिल्ली


अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने ऐश्वर्या राय पर शेयर किए मीम पर माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा,“कभी-कभी पहली नजर में एक इंसान को जो मजाकिया लगता है, जरूरी नहीं कि दूसरे को भी वैसा ही लगे। मैंने 10 साल में 2000 से ज्यादा वंचित लड़कियों को मजबूत बनाने का काम किया है। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।”विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि अगर किसी भी महिला को उनके ट्वीट से कष्ट हुआ है तो उन्हें इसका खेद है।