आजमगढ़ में महिला की बेरहमी से की गई हत्या, वारदात के बाद शव गेहूं के खेत में फेंका

आजमगढ़ में महिला की बेरहमी से की गई हत्या,
वारदात के बाद शव गेहूं के खेत में फेंका
यूपी के आजमगढ़ में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
गेहूं के खेत में एक अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों को मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के समदी में गुरुवार सुबह गेहूं के खेत में महिला का शव देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
ग्रामीणों के अनुसार महिला का गला दुपट्टे से कसा गया है। दुपट्टा उसके गले में फंसा था।
महिला का चेहरा भी किसी चीज से कूंचा गया था। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 38 से 40 के आसपास थी।
पहनावे से वो किसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाली लग रही थी।
मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।