असम के पहाड़ी जिला डिमा हसाओ में जनजातीय क्षेत्र में संचालित विद्या मंदिर में चर्चिस्टो ने लगाई आग ,विद्यालय जलकर खाक हुआ

असम के पहाड़ी जिला डिमा हसाओ में जनजातीय क्षेत्र में संचालित विद्यालय के. एस. थाउसेन सरस्वती विद्या मंदिर, लांगटिंग में आज प्रातः *विधर्मियों* ने आग लगा दी।



   झोंपड़ी में चलने वाला विद्यालय पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया। जिससे सैकड़ों भैया बहनों के भविष्य पर आघात हुआ है। यह विद्याल़य जनजाति क्षेत्र में चलने के बावजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से संचालित था। इस वर्ष के सत्रारंभ से ही इसमें विद्यालय भवन व डॉक्यूमेंट व सामग्री को नष्ट करने का प्रयास अमानवीय तत्वों ने किया है।


हम जिन अज्ञात तत्वों की बात कर रहे हैं वे चर्च द्वारा सक्रिय हैं। लांगटिंग में यह विद्यालय झोपडी में संचालित था, इस विद्यालय में 300विद्यार्थी अध्ययनरत थे। विद्यालय का प्रभाव समाज में होने से इस वर्ष छात्र संख्या में वृद्धि हुई। जनजाति क्षेत्र के पहाडी गांव में संचालित विद्यालय के छात्र गरीब परिवारों से हैं। जिनके लिए पुस्तकें जुटा पाना भी मुश्किल है, ऐसे में विद्यालय का सब कुछ जलकर राख होने से वहां कुछ भी नहीं बचा है।