अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई के चुनाव में नीलमणि श्रीवास्तव को पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई के चुनाव में नीलमणि श्रीवास्तव को पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया


जौनपुर- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर इकाई का चुनाव आज जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के परमानतपुर स्थित आवास पर चुनीव अधिकारी बजरंग प्रसीद श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता के देखरेख मे संपन्न हुई जिसमे सर्व सम्मत से नीलमणि श्रीवास्तव को पुन: जिलाध्यक्ष चुना गया | तदोपरान्त विनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने अपनी नयी कमेटी की घोषणा किया और सभी विनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया | घोषित पदाधिकारियों मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर राज कपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. निलेश श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शशी श्रीवास्तव 'गुड्डू', प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव 'हैप्पी', राहुल श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव बनाए गए हैं वहीं जिला महासचिव की जिम्मेदारी राजेश श्रीवास्तव 'बच्चा भईया' को बनीया गया है |
जिला संगठन सचिव के पद पर इं. अमित श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 'दीपक पत्रकार', अनुराग श्रीवास्तव 'सिम्पू', हिमांशु श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट व गुडलक श्रीवास्तव बनाए गये |
जिला कोषाध्यक्ष के पद पर कुंवर अस्थाना को जिम्मेदारी दी गयी साथ ही मीडिया प्रभारी का महत्त्वपूर्ण पद अंकित श्रीवास्तव पत्रकार को सौंपा गया |
जिला सचिव के पद पर राजेश श्रीवास्तव 'पप्पू मोगरा, पूर्व सभासद' मनीष अस्थाना 'पूर्व सभासद', अर्पित आनन्द श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, अतीत श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आतीष श्रीवास्तव,धीरज श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव को बनाया गया |
प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी शुभम श्रीवास्तव, नलनीत श्रीवास्तव को यौंपी गयी | जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव व जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने बताया की नयी कमेटी संगठन को मजबूत करने मे अपना योगदान देगी एवं दिनांक 19 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर रुहट्टा स्थित धर्मशाला पर होने वाले श्रृंगार महोत्सव भजन संध्या व शपथ ग्रहण समारोह में सभी चित्रांश बन्धुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे सायं 6 बजे तक पहुंचने की अपील की |