विश्व के 14 और देशों पर  ISRO के सैटेलाइट्स की नजर
रिपोर्ट के मुताबिक,  ISRO की क्षमता दूसरे पड़ोसी देशों के लिए यही है। ISRO के सैटेलाइट्स 14 देशों पर नजर रखे हुए हैं। 14 देशों के 5 लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से इसरो अच्छी क्वालिटी में मैप कर सकता है। सिर्फ चीन ही एक ऐसा देश है, जिसको लेकर अभी ये जानकारी नहीं मिल पाती है। 

सूत्रों के मुताबिक ISRO का यह कवरेज कार्टोसैट सैटेलाइट्स से है। इसरो सेवाएं उपलब्ध कराता है, लेकिन हम इस पर सार्वजनिक रूप से कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।'

भारतीय वायुसेना ISRO के काम से संतुष्ट

भारतीय वायुसेना ने इसरो के और भी ऐसे  सैटेलाइट्स की मांग की है। इसरो के सवाल पर एक एयर मार्शन ने हाल ही में कहा था- हां, हमें और भी  सैटेलाइट्स की जरूरत है। लेकिन अभी भी हम ट्रैक पर हैं। इसरो से हमारी 70 प्रतिशत जरूरतें पुरी हो जाती है। 

SRO के ये सैटेलाइट्स करते हैं भारतीय सेना की मदद

ISRO के कुछ महत्वपुर्ण  सैटेलाइट्स हैं, जो भारतीय सेना की मदद करते हैं। उसमें Cartosat सीरिज के सैटेलाइट्स बहुत महत्वपुर्ण हैं। Cartosat सीरिज के सैटेलाइट्स निम्म इस प्रकार हैं... 

GSAT-7, GSAT-7A, Indian Regional Navigation Satellite System (IRNSS) constellation,Microsat, Risat और  HysIS (Hyper-spectral Imaging Satellite) है।

 Cartosat सीरिज के सैटेलाइट्स का इस्तेमाल सितंबर 2016 में उरी के जवाबी हमले में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक में किया गया था।उरी हमले भारत के 18 जवान शहीद हो गए थे।

 
ISRO पाकिस्तान के 87 फीसदी हिस्से की पल-पल दे रहा है जानकारी, भारत से बचना होगा मुश्किल

भारत पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच ये खबर आ रही है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  (ISRO) सैटेलाइट्स से पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ISRO के सैटेलाइट्स पाकिस्तान के 87 फीसदी हिस्से पर नजर रखे हुए हैं। वो भी एचडी क्वालिटी के कैमरे से। 

इन सैटेलाइट्स से मिले जानकारी भारत के लिए काफी अहम होते हैं। कहा जा रहा है कि भारतीय वायुसेना द्वारा 26 फरवरी को किए गए एयर स्ट्राइक के प्लानिंग में ISRO के फुटेज से काफी मदद मिली थी।

पाकिस्तान के कुल  8.8 लाख वर्ग किलोमीटर पर ISRO के सैटेलाइट्स की नजर

भारत के सैटेलाइट्स पाकिस्तान के कुल  8.8 लाख वर्ग किलोमीटर के भूभाग में से 7.7 लाख वर्ग किलोमीटर हिस्से पर नजर रखने में योग्य है। जो भारतीय सेना को 0.65 मीटर की हाई क्वालिटी वाली एचडी फुटेजे और तस्वीरे देता है।