मुकेश अंबानी की बड़ी छलांग, बने दुनिया के 13वें बड़े अमीर
मुकेश अंबानी की बड़ी छलांग, बने दुनिया के 13वें बड़े अमीर

 

मुकेश अंबानी जहां लंबे समय से भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं, वहीं दुनिया में भी उनकी धाक तेजी से बढ़ रही है। फोर्ब्स की मंगलवार को जारी वर्ष 2019 की टॉप अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 6 पायदान की छलांग के साथ दुनिया के 13वें बड़े अमीर बन गए हैं। दुनिया के सबसे बड़े अमीर के तौर पर जेफ बेजोस की बादशाहत कायम है।

 

फोर्ब्स ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर 55 वर्षीय जेफ बेजोस के पास कुल 131 अरब डॉलर की दौलत है और एक साल में उनकी कुल दौलत में 18 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनके बाद बिल गेट्स और का नंबर आता है।

 

61 वर्षीय मुकेश अंबानी की दौलत में खासा इजाफा दर्ज किया गया। वर्ष 2018 में उनकी कुल दौलत 40.1 अरब डॉलर थी, जो 2019 बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। इसके दम पर उन्होंने 6 पायदान की छलांग के साथ दुनिया के 13वें बड़े अमीर बनने में कामयाबी हासिल की।

 

फोर्ब्स ने कहा, ‘अंबानी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। उनकी तेल एवं गैस कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 60 अरब डॉलर है। वर्ष 2016 में रिलायंस ने अपनी 4जी सर्विस कंपनी जियो की लॉन्चिंग के साथ टेलिकॉम इंडस्ट्री में प्राइस वार छेड़ दी थी।’ जियो अपनी फ्री डॉमेस्टिक वॉयस कॉल्स, सस्ती डाटा सर्विसेस और लगभग फ्री स्मार्टफोन की पेशकश के दम पर अपने साथ 28 करोड़ कस्टमर्स को जोड़ने में कामयाबी हासिल की थी।