इस महीने तक डाउनलोड कर लें सारा डेटा, बंद हो रही गूगल की ये सेवा

गूगल जल्द ही अपनी गूगल प्लस सर्विस को बंद कर रही है। इस सेवा के बंद होने से पहले आपको सारा डेटा डाउनलोड करना होगा। जानिए कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं अपना डेटा।


नई दिल्ली: अगर आप भी गूगल प्लस की सेवा का इस्तेमाल करते है, तो आपके लिए ये बुरी खबर है। जल्द ही गूगल अपनी इस सेवा को बंद करने वाली है। इस बात की जानकारी गूगल मेल के जरिए यूजर्स को दे रही है। गूगल द्वारा भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि इस सेवा को 2 अप्रैल 2019 से बंद कर दिया जाएगा। गूगल ने लिखा, 'ये मेल आपको याद दिलाने के लिए भेजा गया है कि गूगल प्लस सेवा 2 अप्रैल 2019 से बंद की जाएगी और यूजर्स के गूगल प्लस अकाउंट को और उनके कंटेंट को डिलीट करना शुरू कर दिया जाएगा।'


गूगल ने दी जानकारी में कहा है कि गूगल प्लस पर मैजूद फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए जाएंगे। यदि आपने कोई फोटो या वीडियो आर्काइव किए हैं, तो इसे डाउनलोड कर लें। गूगल ने इन कंटेंट को 31 मार्च 2019 से पहले डाउनलोड करने की बात कही है। इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि इसके अतिरिक्त गूगल के अन्य प्रोडक्ट (जैसे- जीमेल, गूगल फोटो, गूगल ड्राइव या यूट्यूब) बिना किसी दिक्कत के चलते रहेंगे। 


इन सेवाओं के इस्तेमाल के लिए आप जिस गूगल आकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, वह भी पहले की तरह ही मौजूद रहेगा। वहीं गूगल प्लस पर मौजूद फोटो और वीडियो पहले ही गूगल फोटो में सेव हैं। आप गूगल प्लस के आर्काइव डेटा को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने हैं। जिसके बाद आप सभी गूगल प्लस डेटा, जिसमें गूगल प्लस सर्किल, कम्यूनिटी स्ट्रीम आदि को डाउनलोड कर सकते हैं। 


ऐसे डाउनलोड करें अपना गूगल प्लस डेटा



  1. इसके लिए सबसे पहले आपको  Download your data पेज पर जाना होगा। इसके लिए आपको साइन इन करना होगा। आपका गूगल प्लस डेटा पहले से ही सलेक्ट रहेगा। 

  2. इसके बाद आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। 

  3. कोई सा भी फाइल टाइप चुनें। 

  4. अब आपको डेटा डिलीवरी के प्राकर का चयन करना होगा। अभ आप क्रिएट आर्काइव पर क्लिक करें। ध्यान दें कि आप गूगल प्लस पेज कंटेंट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको गूगल प्लस पेज पर साइन इन करना होगा।