8 मार्च को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान देने के उद्देशय से मनाया जाता है। दुनियाभर में लोग इसे अपने-अपने अंदाज से मनाते है। हर साल की तरह इस साल भी महिला दिवस की एक थीम है। इस बार की थीम की बात करें तो वो है ' BalanceforBetter'। जानें इसका मतलब।


इस थीम के बारें में पता चलते है सोशल मीडिया में हर कोई अपने अंदाज में बता रहा है। आपको बता दें कि इस थीम का मतलब है कि महिलाओं को अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित करना।


आपको जानकर हैरानी होगी कि 2017 में एक सर्व के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ था कि महिला-पुरुष के बीच लैंगिक असमानता को खत्म करने में अभी भी 100 साल और लग सकते हैं।