विश्व इतिहास में 22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*विश्व इतिहास में 22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।


1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।
1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996 - जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1996 - स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।
1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 - ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2005 -दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 - समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
2008 - ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।


*22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1788 - जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक (2 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।
1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
1906 - हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।
1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1914 - देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1920 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1922 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।


*22 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1944 - कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात हैं।
1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1982 - जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।


*22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 _राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती ।_
🔅 _श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस ।_
🔅 _मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।_
🔅 _श्री भगवत दयाल शर्मा स्मृति दिवस ।_


*कृपया ध्यान दें जी👉*
    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*