उत्तर कोरिया में भूखमरी! अनाज के लिए संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

उत्तर कोरिया में अनाज की भारी कमी हो गई है। खाने की कमी को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से मदद मांगी गई है।


  


संयुक्त राष्ट्र : उत्तर कोरिया ने इस साल फसल उत्पादन में भारी गिरावट के अनुमान के बाद भोजन की कमी का संकट दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता एजेंसियों से मदद मांगी है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्योंगयांग ने संयुक्त राष्ट्र को बताया कि चावल, गेहूं, आलू और सोयाबीन की फसलों सहित इस साल खाद्यान्न उत्पादन में वह 14 करोड़ टन अनाज की कमी का सामना कर रहा है।


संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया, ‘सरकार ने देश में मौजूद अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों से खाद्य सुरक्षा के स‍ंकट को दूर करने के लिए सहायता का अनुरोध किया है।’ उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियां मानवीय जरूरतों को पूरा करने के वास्ते प्रारंभिक कार्रवाई के लिए प्योंगयांग के साथ बातचीत कर रही हैं।