एक शातिर अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार

  प्रतापगढ़, ब्यूरो-(थाना बाघराय)*


एक शातिर अभियुक्त अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार*

दिनांक 18.02.2019 को जनपद के थाना बाघराय पुलिस की टीम को एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*


01. हिमांशू शर्मा पुत्र अशोक शर्मा नि0 भगौती सिंगेरपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज।
*बरामदगीः-*
01. एक अदद तमन्चा 315 बोर।
02. दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।


*गिरफ्तारी का समय व स्थान:-* दुबेपुर रसूलपुर मार्ग थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़। प्रातः 08ः10 बजे/18.02.2019।
जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में आज दिनांक 18.02.2019 को समय लगभग प्रातः 08ः00 बजे उ0नि0 अरविन्द कुमार उपाध्याय व उ0नि0 सुदर्शन यादव मय हमराह संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में धनऊ की पुलिया के मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि शकरदहा से आनापुर जाने वाले मार्ग पर रसूलपुर मोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है जिसके पास अवैध शस्त्र हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।
मुखबिर की इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर उसके बताये स्थान रसूलपुर मोड के लिए रवाना हुई। रसूलपुर मोड़ से कुछ दूर पहले ही रूक कर मुखबिर ने दूर से ईशारे से बताया कि वह जो व्यक्ति खड़ा है वही संदिग्ध व्यक्ति है जिसके पास अवैध शस़्त्र है और चला गया। इस पर उक्त पुलिस टीम आगे बढ़कर उस व्यक्ति के पास पहुंची तो अचानक पुलिस टीम को देखकर वहां खड़ा व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने लगा जिसे दौड़ाकर आवश्यक बल प्रयोग कर अवैध तमन्चे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम हिमांशू शर्मा पुत्र अशोक शर्मा बताया।


*पंजीकृत अभियोग-*
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 32/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।


*पुलिस टीमः-*
 उ0नि0 अरविन्द कुमार उपाध्याय, उ0नि0 सुदर्शन यादव, मु0आरक्षी रवि शंकर यादव, आरक्षी सत्य प्रकाश व आरक्षी संजय सरोज थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।