22 फरवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का पंचांंग


दिन: शुक्रवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।


आज का दिशाशूल: दक्षिण।


आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 से मध्याह्न 12:00 बजे तक।


आज की भद्रा: पूर्वाह्न 10:50 बजे तक।


आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी।


संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष चतुर्थी 08 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, चित्रा नक्षत्र 22 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र, गण्ड योग 16 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, कन्या में चंद्रमा 11 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात तुला में।


 आज का राशिफल जाने आचार्य रुपाली सक्सेना से -


आचार्य रुपाली सक्सेना(ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ)
9870692295


मेष राशि: मानसिक तनाव पर नियंत्रण होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।


वृष राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।


मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।


कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।


सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।


कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


तुला राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


वृश्चिक राशि: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।


धनु राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।


मकर राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार, सम्मान या पद में वृद्धि होने के योग हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


 कुंभ राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


मीन राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।


 


 आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।